‘राम भगवान नहीं इंसान थे…’: रामायण के इंटरनेशनल प्रोमो ने चौंकाया, देखें वीडियो

‘राम भगवान नहीं इंसान थे…’, रामायण के इंटरनेशनल प्रोमो ने चौंकाया, विदेश में पेश होगा नया नजरिया

रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का इंटरनेशनल मार्केटिंग कैंपेन शुरू हो गया है। फिल्म के नए इंटरनेशनल प्रोमो सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिसमें भगवान राम को लेकर एक नया नजरिया पेश किया गया है।

इंटरनेशनल प्रोमो में भगवान राम को बताया गया इंसान

सामने आए नए वीडियो और टीवी स्पॉट में रामायण की कहानी को वैश्विक दर्शकों के अनुकूल पेश किया गया है। प्रोमो के दौरान वॉयसओवर में कहा गया है कि उस दौर में जब इंसान देवताओं के बीच रहते थे और बुराई उभरी, तब मानवता के पास एक ही उम्मीद थी—कोई भगवान नहीं, बल्कि एक इंसान, राम। इस डॉयलाग ने दर्शकों को काफी चौंका दिया है।

इंद्र देव और रावण के लुक ने खींचा ध्यान

इस नए प्रोमो क्लिप में कुणाल कपूर को इंद्र देव के रूप में दिखाया गया है, जो देवताओं के राजा के वाहन ऐरावत हाथी पर सवार नजर आते हैं। इसके अलावा यश के किरदार यानी रावण के साथ उनका टकराव भी दिखाया गया है, जहां रावण दिव्य हाथी को जमीन पर गिराते हुए अपने अहंकार का परिचय देता है।

विदेशों के लिए बदला गया है फिल्म का रनटाइम

मेकर्स ने वैश्विक दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय वर्जन के लिए फिल्म की एडिटिंग में कुछ बदलाव किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेशी थिएटर्स में रिलीज होने वाले अंग्रेजी वर्जन से लगभग 30 मिनट का रनटाइम कम किया गया है और इसमें गाने भी नहीं रखे गए हैं। यह फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़े

11 साल छोटी हसीना पर आया विजय वर्मा का दिल? वायरल वीडियो ने खींचा सबका ध्यान, क्या दूसरे धर्म में बसाएंगे घर?

टी-शर्ट विवाद पर भड़के अर्जुन बिजलानी, एक्टर ने हाथ जोड़कर मांगी माफी और बताई सच्चाई

Leave a Comment