Stock Market Crash: सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 22900 के नीचे फिसला; जानें 4 कारण

Stock Market Crash: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 22900 के नीचे फिसला; बाजार में भारी बिकवाली के ये रहे 4 बड़े कारण

भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त भूचाल देखने को मिला है। बिकवाली के भारी दबाव के चलते प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SenseX) और निफ्टी (Nifty) धड़ाम हो गए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 876 अंक से अधिक की भारी गिरावट के साथ 73,853 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि intraday ट्रेड के दौरान यह लगभग 1000 अंकों तक टूट गया था। वहीं, निफ्टी भी 257 अंकों की बड़ी कमजोरी के साथ 22,900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है।

बाजार में भारी गिरावट के मुख्य कारण

  • निजी और बैंक शेयरों में बिकवाली: बाजार में इसि बड़ी गिरावट की सबसे बड़ी वजह बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में भारी बिकवाली रही। पीएसयू बैंकों को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख सेक्टर लाल निशान में बंद हुए।
  • कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव और बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की चिंता को बढ़ा दिया है, जिसका असर घरेलू बाजार पर साफ दिखाई दिया।
  • विदेशी निवेशकों की निकासी: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) द्वारा लगातार बिकवाली किए जाने से बाजार का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है।
  • वैश्विक बाजार के दबाव: ग्लोबल संकेतों और अन्य एशियाई बाजारों के सुस्त रुख के कारण भी भारतीय निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया और मुनाफावसूली की।

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा स्तरों पर निवेशकों को बेहद सतर्क रहने और क्वालिटी शेयरों में ही चुनिंदा निवेश करने की जरूरत है।

यह भी पढ़े

Gold Silver Price Today: दशहरे पर सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें आज के ताजा भाव

Stock Market Holiday Today: दशहरे पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE पर ट्रेडिंग नहीं

Leave a Comment