कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म की रिलीज डेट आउट, जानें कब होगी रिलीज

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म की रिलीज डेट आउट, फैंस को करना होगा 2027 तक का इंतजार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने इस अनटाइटल्ड रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

अगले साल 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की यह फिल्म अब 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि एक नई कहानी जो आपके दिल में बस जाएगी, बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अनुराग बसु कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन

इस म्यूजिकल लव स्टोरी का निर्देशन जाने-माने डायरेक्टर अनुराग बसु कर रहे हैं, जबकि इसे भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म का संगीत प्रीतम द्वारा तैयार किया गया है, जिससे फैंस की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

पहले कब रिलीज होने वाली थी फिल्म?

यह प्रोजेक्ट लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। शुरुआत में इस फिल्म को दिसंबर 2025 या दिवाली के आस-पास रिलीज करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन प्रोडक्शन शेड्यूल में बदलाव और शूटिंग में समय लगने के कारण इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब दर्शकों को इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए साल 2027 का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़े

‘जेलर 2’ मूवी रिव्यू: रजनीकांत का स्वैग और अनिरुद्ध का म्यूजिक, जानें कैसी है फिल्म

‘ये क्या पहन रखा है…’: करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, जानें किस्सा

Leave a Comment